विज्ञापन

Entertainment: मोनालिसा ने शेयर किया मेकअप वीडियो, ब्लैक क्रॉप टॉप में दिए किलर पोज

Entertainment: मोनालिसा ने शेयर किया मेकअप वीडियो, ब्लैक क्रॉप टॉप में दिए किलर पोज
विज्ञापन

Entertainment | भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज इस बात के गवाह हैं। मोनालिसा ने अब अपने नए लुक से तहलका मचा दिया। वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सबसे पहले मेकअप-मैन उनका मेकअप करते हैं। इस दौरान वह मस्ती करने से भी नहीं चूकतीं और किसी बात पर ठहाके लगाती दिखती हैं। अपने कंप्लीट लुक के साथ वह बीच सड़क पर चलते हुए पोज देती हैं।

धमाल मचा रहीं मोनालिसा

मोनालिसा जहां से गुजरती हैं वहां खड़े वैनिटी वैन को देखा सकता है। इस दौरान मोनालिसा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना है और ब्लू डेनिम कैरी किया है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और रेड की सैंडिल पहनी है। मिनिमल मेकअप में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैन्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'लेट्स रॉक।'

शेयर की थीं तस्वीरें

बीते दिन मोनालिसा ने अपने इसी लुक के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में म्यूजिक का इमोजी बनाया।

करियर की खास बातें

मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया सहित अन्य भाषाओं में काम किया है। वह भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने 'बिग बॉस 10' में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा सीरियल 'नजर' में उनका काम दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनका सीरियल 'नमक इस्क का' काफी पॉपुलर हुआ था।

विज्ञापन