Cricket: धोनी की बेटी जीवा ने शेयर की बेहद क्यूट तस्वीर, इस नए मेहमान के साथ कर रही हैं मजे

Cricket - धोनी की बेटी जीवा ने शेयर की बेहद क्यूट तस्वीर, इस नए मेहमान के साथ कर रही हैं मजे
| Updated on: 03-Jun-2021 10:13 PM IST
Cricket | पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कुत्तों से प्यार है और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है। लेकिन अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्म हाउस पर एक घोड़ा रखा है। साक्षी धोनी अकसर फैंस को घोड़े की तस्वीरें शेयर करती रहती है।

इस बार धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक छोटे घोड़े के साथ नजर आ रही हैं।

जीवा धोनी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह घोड़े के साथ खड़ी हैं। वह उस घोड़े के माथे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में दिल वाले इमोजी शेयर किए है। इस फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

दरअसल, अब उनके फार्म हाउस पर नया मेहमान आया है। ये मेहमान है। साक्षी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर ये बात  किया, जिसमें उनके काले रंग का घोड़ा चेतक (Chetak) सफेद डॉगी के साथ फार्म हाउस में खेलता नजर आ रहा है। हाल में साक्षी ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें धोनी अपने घोड़े की मसाज करते नजर आए थे।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची लौट गए।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।