IPL 2022: डेनियल सैम्स मुंबई के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने, लुटाए इतने रन

IPL 2022 - डेनियल सैम्स मुंबई के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने, लुटाए इतने रन
| Updated on: 27-Mar-2022 08:45 PM IST
DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन तभी दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव और अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी के दम पर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 177 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की हार की वजह उनकी गेंदबाजी भी रही। मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी के ओवर में खुलकर रन लुटाए। इनमें तेज गेंदबाज डेनियन सैम्स (Daniel Sams) सबसे आगे थे। 

सैम्स ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 57 रन खर्च कर डाले। मुकाबले के दौरान मुंबई के गेंदबाजी की धुलाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के बल्लेबाजों अक्षर पटेल और ललित यादव ने अंतिम 5 ओवर में 75 रन ठोक​ डाले और मुंबई के मुंह से जीत छीन ली। सैम्स ने इसके साथ ही आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सैम्स अब आईपीएल इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अभी भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। मलिंगा ने 58 रन लुटाए थे। मलिंगा अभी भी आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे गेंदबाज हैं, जिनके ओवर में सबसे ज्यादा रन पड़ चुके हैं।    

मुंबई की हार के बाद फैंस अब सोशल मीडिया पर जमकर सैम्स को ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस तो मुंबई की इस हार के लिए सैम्स की खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।