MI vs DC: मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, रोहित शर्मा पर लगा जुर्माना

MI vs DC - मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, रोहित शर्मा पर लगा जुर्माना
| Updated on: 27-Mar-2022 09:51 PM IST
MI vs DC | इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में मुंबई इंडियंस की बहुत ही खराब शुरुआत हुई है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली और इसके बाद मुंबई की टीम पर दोहरी मार पड़ी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लाखों रुपयों का जुर्माना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने ठोका है।   

दरअसल, मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित ऐसे में आईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस टीम का सीजन का ये पहला अपराध है। अगर कप्तान रोहित शर्मा आगे ये गलती करते हैं तो फिर इस जुर्माने को बढ़ाया जा सकता है और लगातार ऐसा होने पर रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। मुंबई को इस मैच में 4 विकेट से करारी हार मिली थी। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।