IPL 2023: अपने ही खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने दी सजा, सामने आया Video

IPL 2023 - अपने ही खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने दी सजा, सामने आया Video
| Updated on: 15-May-2023 05:58 PM IST
IPL 2023: आईपीएल 2023 का लीग स्टेज अपने अंतिम हफ्ते में पहुंच गया है। मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक 12 मैच खेल चुकी है जिसमें से सात में उसे जीत मिली है। 14 अंकों के साथ रोहित शर्मा की अगुआई वाली यह पॉइंट्स टेबल में अभी तीसरे स्थान पर है। अगले लीग मैच में मुंबई को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना 16 मई को करना है। वहीं आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत 21 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। उससे पहले मुंबई के खेमे से एक खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने अपने ही एक खिलाड़ी को सजा दे दी है।

मुंबई इंडियंस ने इस वाकिये का पूरा वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें नेहल वढेरा एयरपोर्ट पर पैड पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह पैड पहनकर अपना ट्रॉली बैग लेकर एयरपोर्ट में एंट्री कर रहे हैं। इसके पीछे का पूरा वाकिया भी मुंबई इंडियंस ने अपने इस ट्वीट में बताया। नेहल ने कुछ ऐसी गलती की थी जिसकी सजा के रूप में उन्हें ऐसा करना पड़ा। फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह पैड पहनकर एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं और साथी खिलाड़ी इस पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या था पूरा मामला?

मुंबई इंडियंस ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में पूरा मामला बताया। दरअसल नेहल वधेरा बल्लेबाजों की टीम मीटिंग में देरी से पहुंच थे। जिसकी सजा उन्हें इस मजाकिया अंदाज में फ्रेंचाइजी ने दी। नेहल को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज पर टीम के साथ जोड़ा था। लुधियाना के इस युवा क्रिकेटर ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से इस सीजन प्रभावित भी किया है। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में स्पॉनसर कार पर छक्का लगाकर डेंट मारने के लिए उन्हें पांच लाख का ईनाम भी मिला था। 

22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक सभी को अपनी बैटिंग स्टाइल से आकर्षित किया है। उन्होंने 10 मैचों की 7 पारियों में एक बार नॉटआउट रहते हुए 198 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 33 का है तो स्ट्राइक रेट 150 से भी ऊपर का है। इस सीजन उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। सात पारियों में उनके बल्ले से 18 चौके और 10 छक्के भी निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64 रन रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने बनाया था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।