मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट से दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान वसूली के मामले में हुआ गिरफ्तार
मुंबई - मुंबई एयरपोर्ट से दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान वसूली के मामले में हुआ गिरफ्तार
मुंबई. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को मुंबई पुलिस ने बुधवार रात एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। वसूली के मामलों में लंबे वक्त से पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि रिजवान देश छोड़कर भागने की फिराक में था। वह दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है।इससे पहले 16 जुलाई को मुंबई पुलिस ने दाऊद और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था। वह दाऊद के गिरोह के सदस्य फहिम मचमच का नजदीकी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने वडारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि वडारिया से पूछताछ के दौरान वसूली के मामले में रिजवान का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा है।