विज्ञापन

Andhra Pradesh: रमजान के महीने में ऑफिस से जल्दी निकल सकेंगे मुस्लिम कर्मचारी, सरकार ने दी इजाजत

Andhra Pradesh: रमजान के महीने में ऑफिस से जल्दी निकल सकेंगे मुस्लिम कर्मचारी, सरकार ने दी इजाजत
विज्ञापन

रमजान के महीने में लोगों में उत्साह जारी है। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रोजा रख रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार के फैसले के तहत रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारी ऑफिस से जल्दी निकल सकेंगे।

दरअसल, रमजान और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले ऑफिस से निकलने की इजाजत दे दी है। यह आदेश सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारी, शिक्षक व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए है।

दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया फैसला 

आंध्र प्रदेश सरकार की तरह दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान माह के मद्देनजर अपने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को दो मई तक रोजाना दो घंटे की छुट्टी देने का निर्णय एक दिन बाद ही वापस ले लिया। जल बोर्ड ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रोजाना दो घंटे की छुट्टी देने का निर्णय सोमवार को किया था, लेकिन जल बोर्ड ने मंगलवार को यह आदेश वापस ले लिया। जल बोर्ड ने यह आदेश वापस लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जल बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दो घंटे पहले घर जाने से पहले कार्य पूरा करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन