मनोरंजन: 'नच बलिए' की एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट, जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप
मनोरंजन - 'नच बलिए' की एक्ट्रेस हुई प्रेग्नेंट, जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क | 'कहानी घर-घर की' और 'नच बलिए' टेलीविजन सीरियल (TV Serial) में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस (TV Actress) ने अपने जूनियर आर्टिस्ट (Junior Artist) पर रेप (rape) का आरोप लगाया है। आरोपी जूनियर आर्टिस्ट हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) का रहने वाला है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत यमुनानगर के महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपी जूनियर आर्टिस्ट और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला पुलिस थाने को दी शिकायत में जूनियर आर्टिस्ट ने बताया है कि उसका सहकर्मी आर्टिस्ट शादी का झांसा देकर उसे यमुनानगर लाया और यहां होटल में शारीरिक संबंध बनाया लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।यमुनानगर के होटल में एक हफ्ते ठहरे थे दोनोंपीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक मुंबई में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करते थे। उनके बीच में अच्छे रिलेशन थे। युवक शादी करने की बात कहकर युवती को यमुनानगर ले लाया। दोनों यहां एक होटल में एक हफ्ते तक रहे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने लेकिन बाद में युवक शादी के वादे से मुकर गया।यमुनानगर के महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआर। 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जयमुनानगर की महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने मामले में बताया कि एक युवती ने अपने ही सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज कराने वाली युवती ने बताया कि वह मुंबई में बतौर जूनियर आर्टिस्ट टीवी सीरियल में काम करती है। यमुनानगर के एक सहकर्मी आर्टिस्ट भी वहां काम करता है। दोनों की मुंबई में जान पहचान हुई और दोस्ती आगे बढ़ी।पुलिस कर रही है जांचथाना प्रभारी ने बताया कि यमुनानगर में रहने वाला युवक 13 अक्टूबर को युवती को यमुनानगर ले आया और एक होटल में ठहरा दिया। दोनों एक हफ्ते तक होटल में रहे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। बाद में युवक ने शादी करने से मना कर दिया। महिला आर्टिस्ट ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसी के बाद हमने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।