Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर NASA भी हुआ गदगद- दुनिया ने भारत को किया सलाम

Chandrayaan 3 Mission - चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर NASA भी हुआ गदगद- दुनिया ने भारत को किया सलाम
| Updated on: 23-Aug-2023 07:46 PM IST
Chandrayaan 3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज बुधवार को इतिहास रच दिया. भारत ने वो कर दिखाया जिसे आजतक कोई और देश नहीं कर सका था. भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया. जानते हैं कि भारत की उपलब्धि पर दुनिया ने क्या कहा और सुना.

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर विदेशी मीडिया की ओर से भी कई तरह प्रतिक्रिया दी गई है. अमेरिकी वेबसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स और ऑस्ट्रेलियाई न्यूज साइट एबीसी डॉट नेट ने इस खबर को लीड लगाया है जबकि पाकिस्तान की प्रतिष्ठित डॉन डॉट कॉम ने इस कामयाबी को चौथे नंबर पर जगह दी है. पाकिस्तान की मीडिया में भारत की इस कामयाबी को खास तरह से कवरेज नहीं किया गया है, जबकि बांग्लादेश में इसे प्रमुखता से जगह दी गई है.

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के बिल नेलसन ने बधाई देते हुए कहा, “इसरो को चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई. चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को भी बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!”

यूके की स्पेस एजेंसी ने भी भारत की कामयाबी पर बधाई दी है.

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा, “चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंड करना इसरो के लिए बहुत बड़ा अवसर है, मैं इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं. केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है… शुभकामनाएं.”

PM मोदी ने दी बधाई

दूसरी ओर, चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी साउथ अफ्रीका से जुड़े. पीएम मोदी ने इस कामयाबी को ऐतिहासिक बताया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, “हर देशवासी की तरह मेरा मन भी चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था. नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है. यह क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है.”

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली. इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया. इससे पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा कि भारत अब चांद के साउथ पोल पर है.

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।