विज्ञापन

बॉलीवुड: गोवा के बीच पर आदित्‍य नारायण के साथ यूं बिता रही है क्‍वालिटी टाइम नेहा कक्‍कड़

बॉलीवुड: गोवा के बीच पर आदित्‍य नारायण के साथ यूं बिता रही है क्‍वालिटी टाइम नेहा कक्‍कड़
विज्ञापन

सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) में जज बनी नजर आ रहीं नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) और शो के होस्‍ट आदित्‍य नारायण (Aditya Narayan) के बीच की लव स्‍टोरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। यूं तो ये लवस्‍टोरी टीवी शो पर शुरू हुई थी, लेकिन लगता है ये दोनों अब इस शो के सेट के बाहर भी एक-दूसर के साथ 'क्‍वालिटी टाइम' बिताते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, नेहा कक्‍कड़ इन दिनों आदित्‍य नारायण के साथ गोवा के बीच (Goa Beach) पर मस्‍ती करती हुई नजर आ रही हैं। अपने इस ट्रिप की तस्‍वीरें खुद नेहा ने अपने इंस्‍टाग्राम (Instagram) पर शेयर की हैं।

दरअसल 'इंडियन आइडल' के सेट पर आदित्‍य अक्‍सर नेहा को अपने प्‍यार और यहां तक की शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में आदित्‍य नारायण के पिता और उनकी मम्‍मी शादी के लिए नेहा का हाथ मांगने भी इस शो पर आ चुके हैं। इसी एपिसोड में नेहा के मम्‍मी-पापा ने भी इस रिश्‍ते पर अपनी हामीं भर ली थी। चैनल ने तो इस जोड़ी की शादी की डेट भी घोषित कर दी है। इनकी शादी के 14 फरवरी के कार्ड भी तैयार हो गए हैं।


इस बीच आदित्‍य और नेहा गोवा के बीच पर नजर आ रहे हैं। हालांकि इस ट्रिप पर ये दोनों अकेले नहीं हैं बल्कि नेहा के भाई टोनी कक्‍कड़ भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये तस्‍वीरें गोवा की हैं जहां ये सभी अपने नए गाने की शूटिंग के लिए गए हैं। 'गोवा बीच' टाइटल का ये गाना 10 फरवरी को रिलीज होने वाला है। अब इस गाने में आदित्‍य गाना गाने वाले हैं या सिर्फ नेहा के साथ डांस करते नजर आएंगे, ये तो गाना रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

इस रिएलिटी शो से एक और सिंगिंग रिएलिटी शो पर नेहा जज और आदित्‍य होस्‍ट के तौर पर नजर आ चुके हैं। उस शो के दौरान भी इन दोनों के बीच का रोमांस कैमरे पर खूब नजर आया था।

विज्ञापन