क्रिकेट: सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी. वैसे मैच का मजेदार क्षण तब था जब आरसीबी के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की योर्कर गेंद पर क्रुनाल पांड्या (Krunal Pandya) का बल्ला टूट गया.
Uff. काइल की गेंद पर टूटा क्रुणाल का हथियार 😜😱#MumbaiIndians #RCBvsMI
— pakas2009@gmail.com (@pakas2009) April 9, 2021
#krunalpandya #RoyalChallengersBangalore https://t.co/dCzYWnPjED pic.twitter.com/OCTHjfNhTq
19 वें ओवर में हुई घटना
मुंबई इंडियंस की पारी का 19 वां ओवर चल रहा था और काइल जैमिसन ने फुल लेंथ यार्कर गेंद डाली. जिसे क्रुनाल पांड्या (Krunal Pandya) ने स्टॉक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद इतनी तेज थी कि पांड्या का बल्ला ही टूट गया. जिसके बाद क्रुनाल और पोलार्ड हंसने लगे. उस समय बैंगलोर के कप्तान कोहली का चेहरा देखकर ऐसा लगा कि जैसे वो पूछ रहे हों कि ये क्या हुआ, कैसे हुआ.