World News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाके की आई खबर, कार में हुआ ब्लास्ट, एक पुलिसकर्मी की हुई मौत, कई जख्मी

World News - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाके की आई खबर, कार में हुआ ब्लास्ट, एक पुलिसकर्मी की हुई मौत, कई जख्मी
| Updated on: 23-Dec-2022 12:53 PM IST
World News: पाकिस्तान में धमाके की खबर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जाता है कि एक क्लिनिक के बाहर यह धमाका हुआ है। पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार वाहन सड़क पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया। बताया जाता है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ धमाका आत्मघाती हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर ये अटैक एक कार में हुआ है। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट राजधानी इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। ब्लास्ट क्यों हुआ, किसने किया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की है कि आई-10 क्षेत्र में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की खबर मिली। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 200 के करीब लोग घायल हो गए थे। यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था। ब्लास्ट किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ था।

दरअसल, हाल के समय में पाकिस्तान में काफी अस्थिरता है। पाकिस्तानी तालिबान पाकिस्तान में लगातार हमले कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी तालिबानियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के ​साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान के हुक्मरानों ने अफगानिस्तान के तालिबानियों के पास कुछ मौलानाओं को प्रस्ताव के साथ भेजा था, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पाकिस्तानी तालिबानी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।