एंटरटेनमेंट डेस्क | टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। फोटोज में वह व्हाइट मोनोकिनी पहने दिख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में व्हाइट मोनोकनी के साथ ओपन हेयर, व्हाइट हील्स और न्यूड मेकअप उनके लुक का कंप्लीट कर रहा है। निया की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मोनोकनी में निया का ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट में उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
बता दें कि निया शर्मा ने हाल ही में एक पोस्ट लिखकर लोगों से घर में ही रहने को कहा था। उन्होंने लिखा कि भाड़ में जाएं, लेकिन भीड़-भाड़ में न जाएं। निया ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिस पर टीवी सेलेब्ल ने अपने रिएक्शन दिए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा, एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 4 में नजर आ रही हैं। फिलहाल, कोरोना वायरस के कारण शो की शूटिंग बंद है। शो में वो नागिन के किरदार में हैं और उनके कैरेक्टर का नाम बृंदा है।