Bihar New Cabinet Ministers: नीतीश कैबिनेट 8.0 विस्तार, JDU ने पुराने चेहरों पर किया भरोसा, तेज प्रताप समेत ये बने कैबिनेट मंत्री

Bihar New Cabinet Ministers - नीतीश कैबिनेट 8.0 विस्तार, JDU ने पुराने चेहरों पर किया भरोसा, तेज प्रताप समेत ये बने कैबिनेट मंत्री
| Updated on: 16-Aug-2022 01:02 PM IST
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में पांच दिन पहले नीतीश कुमार की अगुआई में बनी महागठबंधन सरकार का आज (16 अगस्त) विस्तार हुआ. महागठबंधन सरकार के 31 मंत्रियों ने राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथ ली. मंत्रिमंडल विस्तार में आरजेडी का दबदबा नजर आया. मंत्रिमंडल में कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी शामिल हुई. कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

कौन बने मंत्री

नीतीश मंत्रिमंडल में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को फिर से जगह मिली है. जबकि आलोक मेहता और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है. आरजेडी के कोटे से समीर महासेठ भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं. इधर, जेडीयू की बात करें तो उसके मंत्रियों में ज्यादा फेरबदल नहीं देखा गया. विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

कांग्रेस में नाराजगी

कांग्रेस की ओर से अफाक अहमद और मुरारी गौतम ने शपथ ली. हालांकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराजगी है. कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्रिमंडल में पांच पद की मांग कर रहे थे. इधर निर्दलीय सुमित कुमार सिंह और हम की ओर से संतोष सुमन भी मंत्री बने. मंत्रिमंडल में विभागों की बात की जाए तो सूत्रों का दावा है कि पिछली सरकार में बीजेपी के कोटे वाले विभाग राजद को मिल सकते हैं. विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है.

नीतीश कैबिनेट में अब होंगे ये 31 मंत्री

  1. विजय चौधरी 
  2. बिजेंद्र यादव
  3. आलोक मेहता 
  4. तेजप्रताप यादव 
  5. अफाक अहमद 
  6. अशोक चौधरी 
  7. श्रवण कुमार 
  8. लेसी सिंह
  9. सुरेन्द्र यादव 
  10. रामानन्द यादव 
  11. कुमार सर्वजीत 
  12. मदन साहनी 
  13. ललित यादव 
  14. संतोष सुमन 
  15. संजय झा 
  16. शीला कुमारी 
  17. समीर महासेठ 
  18. चंद्र शेखर
  19. सुमित कुमार सिंह 
  20. सुनील कुमार 
  21. अनीता देवी 
  22. जितेंद्र राय 
  23. जयंत राज 
  24. सुधाकर सिंह 
  25. जमा खान 
  26. मुरारी प्रसाद गौतम 
  27. शाहनवाज़ 
  28. सुरेन्द्र राम
  29. MD इज़राइल मंसूरी 
  30. शमीम अहमद
  31. कार्तिकेय कुमार
Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।