महाराष्ट्र: निकट भविष्य में महाराष्ट्र में कोविड-19 लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं: टोपे
महाराष्ट्र - निकट भविष्य में महाराष्ट्र में कोविड-19 लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं: टोपे
मुंबई: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “निकट भविष्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। मैं लोगों से गणेश उत्सव मनाते समय भीड़भाड़ से बचने की अपील करता हूं। उत्सव सादगीभरा होना चाहिए।”उन्होंने कहा, "सरकार विभिन्न दिशा-निर्देश जारी कर रही है और उनका हर समय पालन किया जाना चाहिए।"