विज्ञापन

बॉलीवुड: नोरा फतेही ने सलमान खान के गाने पर किया बेली डांस, देखे VIDEO

बॉलीवुड: नोरा फतेही ने सलमान खान के गाने पर किया बेली डांस, देखे VIDEO
विज्ञापन

बॉलीवुड | नोरा फतेही के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अकसर अपने डांस से बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा ही हाल नोरा फतेही के एक पुराने वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' के अरेबिक वर्जन पर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही का बेली डांस फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है, साथ ही लोग इसकी तारीफें करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो डांस ऑफ यू ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 87 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा फतेही गाने की बीट के का साथ ही जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। रेड आउटफिट में नोरा फतेही का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। नोरा फतेही के इस वीडियो को लेकर कई यूजर ने उन्हें बेली क्वीन का भी नाम दे दिया। इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस और उनका स्टाइल वाकई में लाजवाब है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही के डांस वीडियो ने इस कदर सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि वह शो में रहते हुए भी हर हफ्ते अपने डांस से खूब धमाल मचाती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। नोरा फतेही ने अब तक 'दिलबर', 'कमरिया', 'गर्मी', 'साकी साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गानों से बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

विज्ञापन