IND vs SA: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS धोनी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
IND vs SA - ऋषभ पंत ने तोड़ा MS धोनी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
IND vs SA | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। युवा विकेटकीपर ने इस मामले में पूर्व भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने सोमवार को मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टेम्बा बवूमा का कैच पकड़कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 100 शिकार किए। पंत ने 26 मैचों की 50 पारियों में यह कारनामा किया है। उनसे पहले धोनी और रिद्धिमान साहा ने 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। वहीं, किरण मोरे ने 39, नयन मोंगिया ने 41 और सैयद किरमानी ने 42 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के नाम हैं, जिन्होंने 22 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा शिकार करने वाले भारत के छठे विकेटकीपर है। उनसे पहले धोनी, किरण मोरे, नयन मोंगिया और सैयद किरमानी यह कारनामा कर चुके हैं। धोनी इस मामले में सबसे टॉप पर हैं और उनके नाम 294 टेस्ट शिकार है। पंत ने जनवरी 2021 में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 27 पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाया था।