मंनोरजन: पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, रेप केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मंनोरजन - पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, रेप केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत
|
Updated on: 05-Jun-2021 04:23 PM IST
Delhi: रेप के आरोप में गिरफ्तार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पर्ल को वसई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पर्ल की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को जमानत नहीं बल्कि न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। रेप के आरोप में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। करिश्मा तन्ना समेत कई अन्य सेलेब्स ने पर्ल का सपोर्ट किया है। करिश्मा तन्ना ने पर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'सत्यमेव जयते।।।सच्चाई की जीत होती है और वो जीत ही गया।' एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर कर इसपर #gotbail टैग किया है। करिश्मा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने पर्ल का साथ दिया है। रुचिका कपूर, मोहित कठुरिया, विकास कालांतरी समेत फैंस ने पोस्ट पर #Istandwithpearl लिखकर अपना समर्थन जाहिर किया है। वहीं पर्ल की को-स्टार रहीं अनीता हसनंदानी ने भी पर्ल के पक्ष में एक पोस्ट लिखा था। वे लिखती हैं- सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। पर्ल पर रेप का आरोप मालूम हो कि पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। शुक्रवार 4 जून को पीड़िता के बयान के बाद पर्ल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक्टर को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। नागिन 3 से मिली एक्टर को पहचान पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंपियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।