Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर जा पहुंचा चांद पर गहरे गड्ढे के पास, देखिये फिर क्या हुआ- ISRO ने जारी की तस्वीरें

Chandrayaan-3 Mission - प्रज्ञान रोवर जा पहुंचा चांद पर गहरे गड्ढे के पास, देखिये फिर क्या हुआ- ISRO ने जारी की तस्वीरें
| Updated on: 28-Aug-2023 06:27 PM IST
Chandrayaan-3 Mission: भारत के चंद्रयान-3 के जरिए भेजे गए विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान साउथ पोल पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह से सैंपल्स जुटाने में लगा है। विक्रम लैंडर अपने कैमरे से रोवर की चहलकदमी की तस्वीरें भी भेज रहा है, जिसे लेकर इसरो (ISRO) की ओर से अपडेट दिए जा रहे हैं। इस बीच, इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की और भी तस्वीरें जारी की।

इसरो ने जारी की रोवर की लेटेस्ट तस्वीरें

रोवर की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए इसरो ने बताया कि रविवार को रोवर एक बड़े गड्ढे पर पहुंच गया था, लेकिन वो सुरक्षित लौट आया। इसरो ने बताया, "चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा। इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई। अब ये सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।" 

चांद की जमीन का ग्राफ किया था जारी

इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे ChaSTE उपकरण द्वारा चंद्र सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया था। इसमें बताया गया था कि चंद्रमा की सतह पर तापमान किस प्रकार बदलता है। इसरो के मुताबिक, विक्रम लैंडर में लगे चंद्र सर्फेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (ChaSTE) के जरिए किए गए पहले ऑब्जर्वेशन को जारी किया गया। ChaSTE ने चंद्रमा के साउथ पोल की ऊपरी सतह के तापमान की प्रोफाइल तैयारी की थी। चंद्रयान- 3 के तहत चांद पर भेजे गए ChaSTE में तापमान की जांच करने वाले उपकरण लगे हुए हैं। इसके जरिए चांद की जमीन को 10 सेंटीमीटर तक खोदा जा सकता है। ChaSTE में न सिर्फ जमीन में गड्ढा करने वाले मैकेनिज्म लगे हुए हैं, बल्कि इसमें 10 तापमान सेंसर भी लगे हुए हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।