बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा ने बियर की बोतल हाथ में लेकर दिया अमेरिकी अंदाज में इंटरव्यू, वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड - प्रियंका चोपड़ा ने बियर की बोतल हाथ में लेकर दिया अमेरिकी अंदाज में इंटरव्यू, वायरल हो रहा वीडियो
| Updated on: 20-Apr-2020 09:15 AM IST
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें या ना रहें उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिनमें वो लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के प्रति जागरुक कर रही थीं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो और वायरल हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा का ये वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही साथ शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका का ये वीडियो पुराना है। पर फिर भी ये लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में प्रियंका के बोलने के अंदाज की तारीफ की जा रही है।

View this post on Instagram

Love this #Priyankachopra American accent 😜🔥 . . #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वायरल हो रहा प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका अमरीकी अंदाज में बात कर रही हैं। प्रियंका किसी को इंटरव्यू दे रही हैं। इस दौरान वो अमेरिकन एसेंट में बात करते हुए खूब मसखरी कर रही हैं। प्रियंका का ये अमरीकी अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

विरल के इस वीडियो को अपलोड करते ही इस पर हजारों व्यूज आ गए थे। ये वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को प्रियंका के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर उनके फैन्स उनके एसेंट की कापी तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का मानना है कि प्रियंका हर भाषा को बखूबी बोलती हैं। चाहे बात अमेरिकन एसेंट की हो, स्पैनिश, इटालियन हो या फिर भारतीय, मराठी या मणिपुरी। प्रियंका हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देती हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। प्रियंका वहां लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रही है। साथ ही साथ अपने फैन्स से भी सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका जुड़ती रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने फैन्स को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह देती रहती हैं। वहीं प्रियंका ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड में भी अपना योगदान दिया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।