विज्ञापन

Priyanka Gandhi Corona Positive : प्रियंका गांधी हुई दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, राहुल की भी है तबीयत खराब

Priyanka Gandhi Corona Positive : प्रियंका गांधी हुई दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, राहुल की भी है तबीयत खराब
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Corona Positive: प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। यह दूसरा मौका है, जब प्रियंका गांधी कोरोना से पीड़ित हो गई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।' यही नहीं राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है। राहुल गांधी आज अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेने वाले थे।

कांग्रेस की ओर से सभी राज्यों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पार्टी में नया नेतृत्व विकसित किया जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी जा सके। राजस्थान में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी इस राज्य में खासतौर पर ऐक्टिव है। बता दें कि कांग्रेस का मई में आयोजित चिंतन शिविर भी राजस्थान के ही उदयपुर में हुआ था। इसमें यह फैसला लिया गया था कि इसी साल सितंबर तक अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके अलावा कांग्रेस के संगठन में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का फैसला लिया गया था। 

इससे पहले जून में भी प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। तब भी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। प्रियंका गांधी ने बताया था कि उनमें कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। तब भी प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था।

विज्ञापन