विज्ञापन

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
विज्ञापन

KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग-16 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है। पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। कोलकाता और पंजाब इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के दूसरे मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम के तहत सात रन से जीत मिली थी। वहीं अब तक दोनों टीमें ईडन गार्डन मैदान पर 10 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें कोलकाता को सात और पंजाब को केवल तीन बार जीत मिली है।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच तेज मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स का मदद मिलती है। सुनील नरेन जैसे गेंदबाज यहां बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। टिक कर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी यहां आसानी से बड़ा स्कोर कर सकते है।

वेदर कंडीशन

मैच के दिन कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। कोलकाता में सोमवार का टेम्परेचर 40 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...

कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स : सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी और कुलवंत खेजरोलिया।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन।

विज्ञापन