टोक्यो ओलंपिक्स: ओलंपिक्स कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के पंजाब के हर खिलाड़ी को देंगे ₹1 करोड़: मंत्री

टोक्यो ओलंपिक्स - ओलंपिक्स कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के पंजाब के हर खिलाड़ी को देंगे ₹1 करोड़: मंत्री
| Updated on: 05-Aug-2021 03:03 PM IST
चंडीगढ: पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वे तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।

सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए इस एतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।’’

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं।

पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं।

सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम में शामिल राज्य ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था।

सोढ़ी ने कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।

सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह लुत्फ उठाने और एतिहासिंह कांस्य पदक का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए गौरवपूर्ण और एतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का कांस्य पदक सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो। ’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को प्रतिभावान खिलाड़ियों पर गर्व है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।