विज्ञापन

GT vs PBKS: अंतिम ओवर में पंजाब ने मारी बाजी- गुजरात को 3 विकेट से हराया

GT vs PBKS: अंतिम ओवर में पंजाब ने मारी बाजी- गुजरात को 3 विकेट से हराया
विज्ञापन

GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। यह पंजाब की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। शशांक सिंह ने 29 बॉल पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में पहली फिफ्टी जमाई है। आशुतोष शर्मा ने 17 बॉल पर 31 रन बनाए। नूर अहमद को दो विकेट मिले।

GT के कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल पर 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। हरप्रीत ब्रार और हर्षल पटेल एक-एक विकेट मिला।

आशुतोष शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दर्शन नालकंडे ने राशिद खान के हाथों कैच कराया। जितेश शर्मा (16 रन) को राशिद खान ने दर्शन नालकंडे के हाथों कैच कराया। मोहित शर्मा ने सिकंदर रजा को कॉट बिहाइंड आउट कराया। सैम करन (5 रन) को अजमतुल्लाह ओमरजई ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया।

नूर अहमद ने प्रभसिमरन सिंह (35 रन) और जॉनी बेयरस्टो (22 रन) के विकेट लिए। उमेश यादव ने कप्तान शिखर धवन (एक रन) को बोल्ड मारा।

विज्ञापन