नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के रविवार को खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के दिये स्कोर को पुरा कर मैच अपने नाम किया, ओर इसके हिरो रहै राहुल तैवतिया। इस बड़े मुकाबले में राहुल तेवतिया ने राजस्थान की जीत को आसान कर दिया। दूसरी पारी के 18वें ओवर में पंजाब की तरफ से शेल्डन कॉटरेल गेंजबाजी के लिए आए। राहुल तेवतिया ने इस ओवर की पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी व छठी गेंद पर छक्का लगाकर मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। राहुल तेवतिया की शानदारी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 4 विकेट से मात दी हरा दिया।
Mr @rahultewatia02 na bhai na 😅 thanks for missing one ball ! What a game congratulations to rr for a spectacular win !!! #RRvKXIP @mayankcricket great knock @IamSanjuSamson brilliant !
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 27, 2020
राहुल तेवतिया की इस शानदार पारी के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्वीट किया। ओर बधाई देते हुए युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शुक्रिया एक बॉल मिस करने के लिए मेरा रिकॉर्ड टूटने से बच गया, क्या गेम खेला है आपने, राजस्थान को इस शानदार जीत के लिए बधाई।'