Bollywood | बाहुबली फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी मिहिका बजाज और पिता डी सुरेश बाबू भी थे। मंदिर परिसर में राणा दग्गुबाती चल रहे थे और उनके आस-पास फोटोग्राफर्स भी थे। अभिनेता ने फोटोग्राफर्स को उनके आगे चलने की बजाय किनारे चलने के लिए कहा। इसी बीच एक फैन बीच में आकर उनके साथ सेल्फी लेने लगा तो एक्टर ने उसका फोन पकड़ लिया। बाद में वह उससे कहते हैं कि मंदिर सेल्फी लेने की जगह नहीं है।
फैन को दी चेतावनी
वीडियो में देखा जा सकता है कि राणा ट्रेडिशनल आउटफिट में है। वह मंदिर के अधिकारियों के साथ चल रहे होते हैं, तभी कुछ ही देर में एक फैन दौड़ता हुआ आता है और अभिनेता के साथ सेल्फी लेने लगता है। राणा उसका फोन खींच लेते हैं और फिर थोड़ी देर बाद छोड़ देते हैं। राणा उसकी ओर देखते हुए मुस्कुराते हैं और कहते हैं ‘मंदिर में सेल्फी मत लो।‘
In a recently released clip, Actor @RanaDaggubati, who recently visited the #Tirupati temple along with wife #MiheekaBajaj & his father #DSureshBabu, snatched a fan’s mobile phone away after he approached the actor for a selfie #ranadaggubati #WATCH pic.twitter.com/8lxIPGiqly
— HT City (@htcity) September 19, 2022
आने वाली फिल्में
राणा आखिरी बार तेलुगू रोमांटिक फिल्म विराटपरवम में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उनकी अगली फिल्म Ray Donavan का भारतीय अडॉप्शन है। इसके अलावा उनके पास हिरण्यकश्यप है जिसे फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास बना रहे हैं।
बाहुबली से हुए पॉपुलर
राणा दग्गुबाती को पैन इंडिया पहचान मिली फिल्म बाहुबली से, जिसमें वो विलेन की भूमिका में थे। उनके किरदार का नाम भल्लालदेव था। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2020 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।