विज्ञापन

बॉलीवुड: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म से लीक हो गई ये क्लिप? श्रद्धा कपूर संग कर रहे डांस

बॉलीवुड: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म से लीक हो गई ये क्लिप? श्रद्धा कपूर संग कर रहे डांस
विज्ञापन

बॉलीवुड | लव रंजन के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं और ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इन दिनों ये जोड़ी दिल्ली में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर रही है और सोशल मीडिया पर दोनों की डांस परफॉर्मेंस की एक क्लिप वायरल हो गई है। रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विशाल सेट पर रणबीर-श्रद्धा का डांस

बात करें वायरल हो रहे वीडियो की तो ऐसा लगता है कि लव रंजन बहुत एपिक लेवल पर इस गाने को शूट करने वाले हैं। क्योंकि वीडियो में नीला कुर्ता पहने रणबीर कपूर उल्टे पैरों चलते दिखाई पड़ रहे हैं और श्रद्धा कपूर उनकी तरफ खूबसूरत पीले सूट में बढ़ती चली जा रही हैं। रणबीर अपने दोस्तों के ऊपर गिर पड़ते हैं और तभी कैमरा पीछे की लोकेशन दिखाता है जहां ढेरों लोग रंग बिरंगे कपड़ों में नीचे खड़े दिख रहे हैं।

शूटिंग वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस

इस पूरे गाने को बहुत ही विशाल सेट पर फिल्माया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा- श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म के लिए गाना शूट करते हुए। ढेरों फैन पेजों ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के गाने की शूटिंग का ये वीडियो शेयर किया है और क्लिप देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बोनी कपूर करेंगे एक्टिंग डेब्यू

बता दें कि लव रंजन की ये अपकमिंग फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें लव हमेशा की तरह कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाएंगे। फिल्म में बोनी कपूर भी नजर आएंगे और ये उनका एक्टिंग डेब्यू होगा। खबर है कि बोनी कपूर इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। डिंपल कपाड़िया फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन