विज्ञापन

Indian Idol 12: मंच पर रेखा बोलीं- शादीशुदा आदमी को प्यार करना क्या होता है मुझसे पूछो, देखें VIDEO

Indian Idol 12: मंच पर रेखा बोलीं- शादीशुदा आदमी को प्यार करना क्या होता है मुझसे पूछो, देखें VIDEO
विज्ञापन

नई दिल्लीः आज के 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के एपिसोड में मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने कंटेस्टेंट और जजों के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया। रेखा की मौजूदगी से हर किसी का उत्साह दोगुना हो गया। शो के जरिए देश भर के लोगों को एक बार फिर एक्ट्रेस का बिंदास और बेबाक अंदाज देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर, आदित्य नारायण की जगह शो को होस्ट कर रहे जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स के साथ खूब मस्ती मजाक की।

इसी दौरान शो के होस्ट जय भानुशाली शादीशुदा मर्दों को प्यार करने के बारे में बात करते नजर आते हैं। तब रेखा उनकी बात पर बेबाक रिएक्शन देती हैं, जिससे पूरा इंडियन आइडल का मंच हैरान हो जाता है। दरअसल, कंटेस्टेंट सेले के पापा के नाम से जय, नेहा कक्कड़ को चिढ़ाते हुए रेखा से पूछते हैं, 'कभी आपने देखा है कि किसी औरत को इतना पागल होते हुए, वह भी एक शादीशुदा आदमी के लिए।' जय की बात पर रेखा तुरंत कहती हैं, ‘मुझसे पूछिए ना।’ रेखा का जवाब सुनकर दो पल के लिए शो के होस्ट के साथ-साथ सभी दंग रह जाते हैं।

रेखा का जवाब सुनकर मंच पर मौजूद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। जय कहते हैं कि क्या बात है, ‘ये लगा सिक्सर।’ लोगों का रिएक्शन देख रेखा शर्म से लाल हो जाती हैं। रेखा तुरंत अपनी बात पलटते हुए कहती है, ‘मैंने कुछ नहीं कहा।’ आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहे हैं। रेखा ने भी कई इंटरव्यू में बिग बी (Big B) के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

बता दें कि, आज के एपिसोड में रेखा ने हाथ में आरती लेकर एंट्री की थी। दानिश की आवाज में ‘मुकद्दर का सिकंदर’ का टाइटल सॉन्ग सुनने के बाद रेखा इतनी ज्यादा प्रभावित हुईं कि नोटों की गड्डी से उनकी नजर उतारने लगीं। दानिश की तारीफ में रेखा ने कहा है कि बेटा आपमें तो उस्तादों वाली बात है। आज कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी रेखा की मौजूदगी का आनंद उठाया।

विज्ञापन