विज्ञापन

Christmas 2020: रेमो डिसूजा हुए फिट, वीडियो में सांता क्लॉज के साथ डांस करते आये नजर, देखे VIDEO

Christmas 2020: रेमो डिसूजा हुए फिट, वीडियो में सांता क्लॉज के साथ डांस करते आये नजर, देखे VIDEO
विज्ञापन

Christmas 2020: आज क्रिसमस है और इस मौके पर बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने अपने सभी फैन्स को इस पर्व की शुभकामनायें दी हैं। क्रिसमस के मौके पर शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रेमो पहले से काफी स्वस्थ नज़र आ रहे हैं। तेजी से वायरल हो रही रेमो डिसूजा की इस पोस्ट में एक्टर आमिर अली को भी देखा जा सकता है।

अपने इस पोस्ट के साथ रेमो ने लिखा है, ‘मेरा अब तक का सबसे बेस्ट क्रिस्मस, लिजेल मैं तुम्हारे लिए थैंकयू का इस्तेमाल नहीं करूंगा क्यूंकि यह बहुत छोटा शब्द होगा। मेरे परिवार को और दोस्तों को थैंक्स। साथ ही सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं’ ।

आपको बता दें कि रेमो को पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते वह काफी समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। बात यदि रेमो के करियर की करें तो वह इनदिनों डांस प्लस शो के मुख्य जज की भूमिका में नज़र आते हैं। आज से 20 साल पहले फिल्म ‘दिल पे मत ले यार’ से कोरियोग्राफी की दुनिया में डेब्यू करने वाले रेमो अब तक कई बड़ी फिल्मों जैसे - ‘रेस 3’, ‘एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' आदि को डायरेक्ट भी कर चुके हैं।

विज्ञापन