विज्ञापन

बॉलीवुड: सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शेयर की नई फोटो, कहा- 'प्यार ताकत है'

बॉलीवुड: सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शेयर की नई फोटो, कहा- 'प्यार ताकत है'
विज्ञापन

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब धीरे- धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू हो गई हैं। कुछ देर पहले ही रिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में रिया के साथ उनकी दोस्त व प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी (Nidhi Parmar Hiranandani) नजर आ रही हैं।

रिया ने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'प्यार एक ऐसा फेब्रिक है, जो कभी भी फेड नहीं पड़ता है, कोई फर्क नहीं पड़ता आप उसे कितनी भी बार विपत्ति और शोक के पानी में धो लें।' इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने #LOVEISPOWER हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है- प्यार ताकत है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, ये करीब 15 हफ्ते पुरानी है। इस तस्वीर को 13 दिसंबर 2020 को निधि परमार हीरानंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। उस वक्त ये तस्वीर चर्चा में नहीं आई थी, लेकिन अब ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि सुशांत केस में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। लेकिन अब धीरे धीरे वो इंस्टाग्राम पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले रिया ने 8 मार्च को अपनी मां के लिए एक खास पोस्ट किया था। पोस्ट में रिया अपनी मां का हाथ थामे नजर आ रही थीं। हालांकि गौर करने वाली ये है कि रिया ने अभी तक एक भी ऐसी फोटो शेयर नहीं की है, जिसमें उनका चेहरा साफ- साफ नजर आ रहा हो।

बात रिया के फिल्मी करियर की करें तो वो जल्दी ही फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म में रिया के साथ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त रिलीज किया गया था और उस ट्रेलर में रिया की झलक भी नजर आई थी।

विज्ञापन