बॉलीवुड | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की दोस्त स्मिता पारिख (Smita Parikh) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को लेकर ऐसी बातें लिखी हैं जो उनके रहस्यमयी अतीत की ओर इशारा कर रही है। स्मिता ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं।
स्मिता ने किया ट्वीट
Rhea dated aditya roy kapoor b4 meeting SSR, and how he was “setup” after he dumped her ? By the spirit which lives with her!! How disgusting and vindictive a woman could be ? U urself narrated this story to many tai. What a dangerous person roaming free? Rhea Planted In SSR Life
— Smita GLK Parikh - SSR🦋💫🔱🔱 (@smitaparikh2) April 11, 2021
स्मिता पारिख (Smita Parikh) ने अपने ट्विटर पर रिया (Rhea Chakraborty) के अतीत के बारे में बताए हुए लिखा- 'सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी। एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।'
कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का आया था नाम
आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का नाम भी सामने आया था। ऐसे में स्मिता का ये ट्वीट लोगों के मन में शक जरूर पैदा कर सकता है।
पटरी पर लौट रही रिया की जिंदगी
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की मुसीबतें बढ़ गई थीं। उन्हें यहां तक कि जेल भी जाना पड़ा था। रिया ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था लेकिन अब वो धीरे-धीरे खुद को नॉर्मल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम एक पोस्ट किया था जिसमें वो गीतांजलि नाम की किताब पढ़ रही थीं।