IND vs ENG: रोहित का पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ इतना बुरा हाल, रांची में हुआ कुछ ऐसा

IND vs ENG - रोहित का पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ इतना बुरा हाल, रांची में हुआ कुछ ऐसा
| Updated on: 24-Feb-2024 07:10 PM IST
IND vs ENG: रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बनाए। इस बड़े स्कोर के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है। टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसी के साथ रोहित के साथ ऐसा कुछ हुआ जो इससे पहले उनके करियर में पहले कभी नहीं हुआ था। 

रोहित शर्मा के साथ पहली बार हुआ ऐसा 

रोहित शर्मा रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वह सिर्फ 2 रन बनाकर जेम्स एंडरसन को अपना विकेट गंवा बैठे। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के करियर का ये 8वां टेस्ट मैच है। लेकिन उनके करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में इतने कम स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में हर बार कम से कम 5 रन का आंकड़ा पार किया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रोहित का सबसे छोड़ स्कोर 

2 रन               रांची टेस्ट           2024

6 रन               चेन्नई टेस्ट          2021

12 रन             चेन्नई टेस्ट          2021

13 रन    विशाखापट्टनम टेस्ट      2024

जो रूट ने खेली बेहतरीन पारी 

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन इंग्लैंड की आधी टीम 112 रन पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद जो रूट ने एक शानदार पारी खेली और टीम को 353 रन तक पहुंचाया। जो रूट ने 274 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। वहीं, ओलिवर रॉबिन्सन ने भी अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। ओलिवर रॉबिन्सन ने 96 गेंदों पर 58 रन बनाए। बेन फोक्स के बल्ले से भी एक अच्छी पारी देखने को मिली। उन्होंने 126 गेंदों पर 47 रन बनाए। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।