Bollywood: रितिक ने सबा का बर्थडे बना दिया खास, वीडियो देख आया सुजैन का कमेंट

Bollywood - रितिक ने सबा का बर्थडे बना दिया खास, वीडियो देख आया सुजैन का कमेंट
| Updated on: 03-Nov-2022 10:50 PM IST
Bollywood | रितिक रोशन और सबा आजाद रिलेशनशिप में हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों साथ में बढ़िया वक्त गुजारते हैं और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर भी दिखती रहती है। रीसेंटली सबा ने अपना बर्थडे रितिक रोशन के साथ मनाया। दिन कैसा बीता इसकी एक झलक मोंटाज के रूप में अपने फॉलोअर्स को दी है। कैप्शन में रितिक रोशन का शुक्रिया अदा किया है। सबा के इस पोस्ट पर सुजैन के कमेंट ने ध्यान खींचा है। 

रितिक के साथ मनाया बर्थडे

रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बर्थडे 1 नवंबर को था। इस मौके पर रितिक ने उनके लिए पोस्ट भी किया था। सबा ने अपने जन्मदिन की झलकियां लोगों के साथ शेयर की हैं। इनमें सबा एक तस्वीर में बुके लिए दिख रही हैं। फिर रितिक के गले लगी हैं। वर्क आउट कर रही हैं। दोनों साथ में लेटकर धूप का मजा ले रहे हैं। खाना खा रहे हैं। एक फोटो में सबा केक काटती दिख रही हैं तो एक में उनके हाथ में गिफ्ट भी है। 

बताया कैसे मनाती हैं बर्थडे

सबा ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने बर्थडेज शांति से मनाना पसंद हैं। इस दिन वह कुछ खास एक्साइटिंग चीजें नहीं करतीं। सबा लिखती हैं, मुझे याद नहीं ऐसा कबसे होने लगा लेकिन अब यही नियम बन गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन वह कुछ सीखना, अच्छा खाना, बॉडी को मूव करना, दिमाग को नरिश करने जैसी चीजें पसंद करती हैं। साथ वह जिन्हें प्यार करती हैं उनके साथ वक्त बिताना भी। इसके साथ उन्होंने रितिक रोशन को Ro लिखकर शुक्रिया अदा किया है कि उनके अजीब से प्लान को इतनी अच्छी तरह पूरा किया। सबा ने जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है। 

सुजैन ने दोनों को दी शुभकामनाएं

सबा के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सुजैन का कमेंट भी दिख रहा है। सुजैन ने लिखा है, कितना बढ़िया है, सबू तुम दोनों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। साथ में इविल आई और हार्ट इमोजी भी बने हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।