विज्ञापन

बॉलीवुड: ईद पर रिलीज होगी सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली', इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

बॉलीवुड: ईद पर रिलीज होगी सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली', इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस
विज्ञापन

बॉलीवुड डेस्क | 'दबंग 3' के बाद अब एक बार फिर सलमान खान अपनी अगली ईद रिलीज बके साथ तैयार हैं। इस बार सलमान खान की जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात का खुलासा किया है कि 'हाउसफुल 4' में काम करने के बाद हमने अपनी अगली फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को परफेक्ट समझा। स्क्रिन पर पूजा और सलमान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

निर्माताओं का कहना है कि पूजा फिल्म की स्टोरी में ताजगी ला देती है। साल 2021 में ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ''कभी ईद कभी दीवाली'' में सलमान के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। बता दें, पूजा एक छोटे शहर की लड़की के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं सलमान इस फिल्म में  लड़ाई करते नजर आएंगे।

'कभी ईद कभी दीवाली' फिल्म को साजिद नाड़ियावाला लिख रहे हैं। वहीं फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं फारहाद समजी। साजिद ने बताया, ''इस फिल्म की कहानी मैं बहुत पहले से लिख रहा था। यह फिल्म पर्दे पर बहुत शानदार दिखेगी हमें उम्मीद है इस फिल्म में सलमान को जो किरदार मिला है उसमें फैंस उन्हें पसंद करेंगे।''


विज्ञापन