बॉलीवुड: सरोज खान के निधन से गम में डूबीं राखी सावंत, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बॉलीवुड - सरोज खान के निधन से गम में डूबीं राखी सावंत, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
| Updated on: 05-Jul-2020 11:55 PM IST
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। हाल ही में उनका मुंबई में इंतकाल हो गया था। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। उनके फैंस सहित फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का सरोज खान को लेकर एक वीडियो सामने आया है। 

राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कोरियोग्राफर सरोज खान के गम में फूट- फूटकर रो रही हैं। साथ ही वह रोते हुए यह भी कह रही हैं कि इसके अलावा उनसे और कुछ नहीं हो रहा है।

राखी सावंत अपने वीडियो में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही हैं बस रोते हुए कह रही हैं, 'गुरू मां सरोज खान जी, हम आपको याद कर रहे हैं। मैं सब रो सकती इसके अलावा मैं और कुछ नहीं कर सकती। बाहर भी नहीं जा सकती। मैं आपके आखिरी दर्शन भी नहीं कर सकी। मैं हर दिन रो रही हूं। हम आपको याद करेंगे मास्टर जी (सरोज खान)।' 

View this post on Instagram

We missing u Rip 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तीन जुलाई को बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का इंतकाल हुआ था। 71 साल की सरोज की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरोज खान बॉलीवुड की चर्चित कोरियोग्राफर थीं जिन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के साथ काम किया था। सरोज खान ने इंडस्ट्री में महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर तक का सफर तय किया था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।