विज्ञापन

मंनोरजन: सतपाल महाराज की बहू और मशहूर टीवी एक्ट्रेस Mohena Kumari ने जीती कोरोना से जंग, डॉक्टर्स को...

मंनोरजन: सतपाल महाराज की बहू और मशहूर टीवी एक्ट्रेस Mohena Kumari ने जीती कोरोना से जंग, डॉक्टर्स को...
विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज की बहू और मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) पिछले एक महीने से कोरोनावायरस के प्रकोप से जूझ रही थीं। उनके परिवार में सबसे पहले उनकी सास में फ्लू के लक्षण पाए गए थे और जांच के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनसे यह संक्रमण उनके पूरे परिवार में फैल गया था, जिससे मोहिना, उनके ससुर सतपाल महाराज और पति सुयश रावत भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो गए थे। लेकिन आज मोहिना ने अपने परिवार और खुद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। 

इस दौरान मोहिना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि अब डॉक्टर्स डे के खास मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया है कि वे व उनका पूरा परिवार इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

डॉक्टर्स को कहा शुक्रिया

मोहिना अपने परिवार सहित एम्स ऋषिकेश में भर्ती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉक्टर्स के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा, 'आखिरकार एक महीने बाद हम सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम

एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। मेरी जिंदगी में मैं कुछ अद्भुत डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ से मिली हूं। लोगों के दर्द को कम करने के लिए उनके द्वारा की गई सच्ची कोशिश की मैं शुक्रगुजार हूं। मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि सभी डॉक्टर्स हर उम्र और धर्म के लोगों की यूं ही मदद करते रहें। लोगों का डॉक्टर्स पर बहुत विश्वास होता है। मैं सभी निस्वार्थ, ईमानदार, मेहनती डॉक्टर्स को नेशनल डॉक्टर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। हम आपकी सेवा के लिए आपके आभारी हैं।'

जहां एक ओर मोहिना और उनके परिवार के नेगेटिव रिज़ल्ट की खुशी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े भाई दिव्यराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मोहिना ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें कई हिदायतें देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में किरदार अदा कर लोकप्रिय हुईं मोहिना कुमारी सिंह ने कुछ महीनों पहले टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी कर ली थी। वे रीवा की राजकुमारी भी हैं। 

विज्ञापन