बॉलीवुड: सुपरस्टार शाहरुख खान की बड़े मुद्दों पर चुप्पी उनके फैंस को खल जाती है। उनकी इसी चुप्पी पर अब बॉलीवुड अदाकारा सयानी गुप्ता ने बेहद शानदार अंदाज में तंज कसा है। शाहरुख खान ने एक गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बुरा ना बोलो, बुरा ना देखो और बुरा ना सुनो की नसीहत दी। जिसके जवाब में सयानी गुप्ता ने किंग खान को नसीहत दी कि सच बोलने की हिम्मत सभी में होनी चाहिए।
शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना ने अपनी आंखों पर हाथ रखा हुआ है, जो दिखाता है कि बुरा नहीं देखना चाहिए। ट्वीट में शाहरुख ने लिखा-'इस गांधी जयंती अगर हम अपने बच्चों को बताना या सिखाना चाहे तो कुछ ऐसा बताएं जो उनके अच्छे और बुरे समय में काम आए। तो वो ये है कि बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो और बुरा मत सुनो।' शाहरुख की इस पोस्ट को सुहाना खान की पोस्ट से जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपने स्किन टोन को लेकर बात की थी।
सयानी गुप्ता ने कसा तंज
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये पोस्ट वायरल हो गई। ऐसे में फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक्टर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को नसीहत दी कि सच बोलने की हिम्मत सभी में होनी चाहिए और सही के लिए आवाज भी उठानी चाहिए। ट्वीट कर वे लिखती हैं, 'सही तो बोलना ही चाहिए। गांधी जी ने हमे ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।'
Say something. The Right thing. Gandhi also taught us to speak up for the Truth, the downtrodden, the exploited, for our Dalit brothers and sisters. Don't just shut your ears and eyes and mouths. @iamsrk https://t.co/IChzz2k5n0
— Sayani Gupta (@sayanigupta) October 2, 2020
सयानी गुप्ता ने अपनी पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर शाहरुख की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में शाहरुख को टैग तक कर रखा है। अब क्योंकि उन्होंने पोस्ट में दलित शब्द का इस्तेमाल किया है, इससे ये समझा जा सकता है कि वे हाथरस कांड में शाहरुख की चुप्पी से खुश नहीं हैं। हालांकि शाहरुख खान ने अभी तक इस पर अपना कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।