मुंबई: शेयर बाजार - सेंसेक्स 222 अंक की गिरावट के साथ 38165 पर बंद, निफ्टी 64 प्वाइंट लुढ़का

मुंबई - शेयर बाजार - सेंसेक्स 222 अंक की गिरावट के साथ 38165 पर बंद, निफ्टी 64 प्वाइंट लुढ़का
| Updated on: 22-Mar-2019 04:57 PM IST
मुंबई. आठ सत्रों की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स शुक्रवार को 222.14 अंक की गिरावट के साथ 38,164.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 38,564.71 का उच्च और 38,089.36 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 64.15 प्वाइंट नीचे 11,456.90 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 11,572.80 के ऊपरी और 11,434.55 के निचले स्तर तक पहुंचा।

टाटा मोटर्स के शेयर में 2.72% गिरावट

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा अगले वित्त वर्ष के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट

बीपीसीएल                    3.12%

इन्फ्राटेल                    3.00%

टाटा मोटर्स                    2.72%

हिंदुस्तान पेट्रोलियम    2.51%

आईओसी                    2.36%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त

एनटीपीसी           3.75%

एलएंडटी           1.76%

एशियन पेंट   1.03%

जेएसडब्ल्यू स्टील  0.96%

इन्फोसिस           0.82%

एनएसई के 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स गिरावट में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.15% नुकसान में रहा। सिर्फ रिएलिटी इंडेक्स फायदे में रहा। यह 0.47% बढ़त के साथ बंद हुआ।

फायदे का लगातार 5वां हफ्ता

शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट में रहा लेकिन साप्ताहिक आधार पर यह फायदे में रहा। यह फायदे का लगातार 5वां हफ्ता है। इस हफ्ते सेंसेक्स 0.4% और निफ्टी 0.3% बढ़त में रहा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।