Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से हैं? जानें आश्विन मास के नवरात्रि क्यों हैं खास

Shardiya Navratri 2022 - शारदीय नवरात्रि कब से हैं? जानें आश्विन मास के नवरात्रि क्यों हैं खास
| Updated on: 25-Sep-2022 10:26 PM IST
Shardiya Navratri 2022 Start Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त नवरात्रि, 1 चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होकर नवमी तिथि यानी 5 अक्टूबर तक चलेंगे। इस साल के शारदीय नवरात्रि को खास माना जा रहा है क्योंकि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें-

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथि व घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri Ghat Muhurat 2022)-

हिंदू पंचांग के अनुसार, घटस्थापना मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर को सुबह 03 बजकर 24 मिनट से 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।

नवरात्रि किस दिन किस देवी की करें पूजा (What is the name of 9 Devi)-

26 सितंबर 2022- मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि

28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि

2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

3 अक्टूबर 2022- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी           

4 अक्टूबर 2022- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

5 अक्टूबर 2022- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

इस बार क्यों है शारदीय नवरात्रि खास (Navratri 2022 Maa Durga Sawari)-

साल 2022 के शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं। यानी इस साल माता रानी का वाहन हाथी है। जब नवरात्रि रविवार और सोमवार के शुरू होते हैं तो मां दुर्गा की सवारी हाथी होता है। मां आदिशक्ति के हाथी पर सवार होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और दुनिया भर में शांति के प्रयास सफल होने की मान्यता है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।