विज्ञापन

एंटरटेनमेंट: शहनाज फैंस ने लिया ALT Balaji से बदला, एक लाइक के बदले बिगाड़ दी ऐप की रेटिंग

एंटरटेनमेंट: शहनाज फैंस ने लिया ALT Balaji से बदला, एक लाइक के बदले बिगाड़ दी ऐप की रेटिंग
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट | 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का हिस्सा बनने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। फैन शहनाज के खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहते और इस बात का ताजा उदाहरण उस ट्विटर वॉर से मिला जहां गुस्से में लोगों ने एक लाइक के बदले ऐप को निगेटिव रेटिंग दे डाली। 

भड़के शहनाज के फैंस

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का नया शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' (Broken But Beautiful) जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होने वाला है। इस बीच ऑल्ट बालाजी के ट्विटर हैंडल से शो से जुड़ा हुआ एक आपत्तिजनक ट्वीट लाइक हो गया जिसे देखकर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैंस भड़क उठे। 

ऐप किया अनइंस्टॉल

कई यूजर्स ने ऑल्ट बालाजी एप (Alt Balaji App) को अनइंस्टॉल कर दिया तो कुछ ने इसकी रेटिंग को निगेटिव रिव्यूज दिए। मामला बढ़ता देख ऑल्ट बालाजी के सोशल मीडिया अकाउंट को देख रही एजेंसी ने माफी मांगी है। 

विज्ञापन