बॉलीवुड: शहनाज गिल (Shenaaz Gill) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के लिए अपना प्यार खुलेआम स्वीकार लिया है। शहनाज ने जो हरकत की है उससे साफ हो गया है कि दोनों के बीच कुछ तो है। दोनों के फैंस अब सोशल मीडिया पर इस बात पर खूब चर्चा भी कर रहे हैं। फैंस को इंतजार है कि शहनाज इस तरह के इशारे करने के बजाय खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ कहें।
शहनाज गिल का वीडियो आया सामने
दरअसल, बीते दिन शहनाज गिल (Shenaaz Gill) को एयर्पोट पर स्पॉट किया गया। शहनाज गिल ब्लैक ट्रैक पैंट और स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही थीं। शहनाज गिल ने हाथ में फोन पकड़ा हुआ था, जिसके वॉलपेपर पर उनकी सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) के साथ फोटो लगी हुई थी। अब इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस कह रहे हैं कि शहनाज गुपचुप तरीके से अपने प्यार का ऐलान कर रही हैं।
Zada dur ni h mazil shipper
— Aeena (@Aishu63933) February 18, 2021
Solo ko dkhayege
Intzaar chand mahino ka h
Bas haste haste katna h#SidNaaz pic.twitter.com/7WJyIEQEgY
लोगों की फेवरेट हैं सिडनाज की जड़ी
वैसे शहना गिल (Shenaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को सिडनाज का नाम भी मिला है। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। यहां तक की दोनों ने अपने जन्मदिन भी एक दूसरे के साथ ही मनाया था। दोनों हर अच्छे बुरे वक्त में साथ होते हैं। इसके साथ ही दोनों दो म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें से गाना शोना-शोना काफी हिट रहा।
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे शहनाज-सिद्धार्थ
शहनाज गिल (Shenaaz Gill) और सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) दोनों ही बीग बॉस (Bigg Boss 13) के घर से बाहर आने के बाद से ही कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जहां सिद्धार्थ जल्द ही 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं, वहीं शहनाज गिल भी बादशाह के साथ एक गाने और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है। शहना इसी फिल्म की शूटिंग के लिए कल शान कनाडा रवाना हुई हैं और इस दौरान उनका ये वीडियो भी सामने आया। भले ही लोगो शहनाज और सिद्धार्थ को प्यार भरे रिश्ते में देखना चाहते हों मगर दोनों एक-दूसरे को अब भी अच्छा दोस्त ही बताते हैं। वैसे दोनों की दोस्ती और उनके टैग सिडनाज को एक साल पूरे हो गए हैं।