Shree Krishna: फिर लीलाएं रचेंगे श्रीकृष्ण, आज से टीवी पर शुरू होगा रामानंद सागर का ये हिट शो

Shree Krishna - फिर लीलाएं रचेंगे श्रीकृष्ण, आज से टीवी पर शुरू होगा रामानंद सागर का ये हिट शो
| Updated on: 03-May-2020 07:53 AM IST
Shree Krishna: लॉकडाउन के कारण टीवी पर इन दिनों पुराने शोज का प्रसारण हो रहा है। लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही दूरदर्शन पर रामायण शुरू हो गई थी। इसे फैंस ने बहुत प्यार दिया। फैंस ने शो को नंबर वन बना दिया। रामायण के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। 2 मई को उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड था। उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया। रामायण के खत्म होने के चलते फैंस उदास भी हैं। अब रामायण के बाद रामानंद सागर का फेमस शो श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट होगा।

कब शुरू होगा श्रीकृष्णा ?

फैंस के लिए ये खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। श्री कृष्णा का 3 मई से रात 9 बजे प्रसारण किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा। बता दें कि ये शो 1993 में रिलीज हुआ था। इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया। शो को बहुत पसंद किया गया। स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था। मालूम हो कि स्वप्नील जोशी उत्तर रामायण में कुश बने थे। स्वप्नील की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। शो में दीपक देऊलकर ने बलराम, पिंकी पारीख ने रुकमणि, रेश्मा मोदी ने राधा का किरदार निभाया था।

जब ये शो आया था तब उस दौर में रामायण और महाभारत की पॉपुलैरिटी चरम पर थी, श्री कृष्णा पर बना ये शो भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस शो की गिनती भी एपिक शोज में की जाती है। अब देखना होगा कि रामायण और उत्तर रामायण के बाद शो श्रीकृष्णा फैंस को लुभाने में कितना कामयाब होगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।