IPL 2024: शुभमन गिल का GT का कप्तान बनने के बाद आया पहला रिएक्शन- जानिए क्या कहा?

IPL 2024 - शुभमन गिल का GT का कप्तान बनने के बाद आया पहला रिएक्शन- जानिए क्या कहा?
| Updated on: 27-Nov-2023 08:28 PM IST
IPL 2024: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। ऐसे में अब गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। गिल आईपीएल में पहली बार बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

GT का कप्तान बनने पर क्या बोले शुभमन गिल? 

गिल ने गुजरात टीम की कप्तानी मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। गिल ने कहा कि मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझपर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे (गुजरात टाइटंस) दो सीजन असाधारण रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम की कप्तानी करने के लिए उत्सुक हूं। 

गुजरात टाइटंस के अहम खिलाड़ियों में से एक 

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह 2022 से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 33 मैच खेले हैं, जिनमें 1373 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल की थी। वहीं, साल 2022 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

मुंबई में शामिल होने पर पांड्या ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक के मुंबई इंडियंस में सफर को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में हार्दिक पांड्या ने लिखा है कि इससे बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। मुंबई, वानखेड़े, पलटन। वापस लौटकर अच्छा लग रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।