विज्ञापन

ITBP Bus Accident: ITBP की बस पलटने से सीकर का जवान शहीद,जल्द बनने वाले थे पिता

ITBP Bus Accident: ITBP की बस पलटने से सीकर का जवान शहीद,जल्द बनने वाले थे पिता
विज्ञापन

ITBP Bus Accident: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। मरने वालों में एक सीकर का जवान भी शामिल है। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। जान गंवाने वालों में एक जवान सीकर के शाहपुरा धोद का रहने वाला कॉन्स्टेबल सुभाष चंद्र बैरवाल​​​​​​ पुत्र कालूराम बैरवाल था। उनका जन्म 10 जुलाई 1993 को जन्म हुआ था। 2012 की भर्ती में सिलेक्ट हुए और 2018 में शादी हुई थी। उनकी पत्नी सरला प्रेग्नेंट है।

श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज

आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है

हादसे में इन जवानों की मौत

मरने वाले ITBP जवानों के नाम हेड कॉन्स्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कॉन्स्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कॉन्स्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कॉन्स्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कॉन्स्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान), कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

विज्ञापन