Cricket: पत्नी साक्षी ने धोनी को हाथ पकड़कर कराया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Cricket - पत्नी साक्षी ने धोनी को हाथ पकड़कर कराया डांस, वीडियो हुआ वायरल
| Updated on: 17-Feb-2021 02:49 PM IST
Cricket | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन अपने फैन्स से वो बिलकुल भी दूर नहीं हुए हैं। समय समय पर सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैन्स का मनोरंजन भी करते रहते हैं। धोनी से ज्यादा उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में साक्षी ने कैप्टन कूल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पहले साक्षी अपनी दोस्तों और धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं लेकिन जैसे ही उनकी दोस्त अलग हटती हैं वह धोनी को पकड़कर डांस करने लगती है। साक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोगों को माही का ये अन्दाज बहुत भा रहा है और उनके फैन्स इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साक्षी की दोस्त की शादी का है वीडियो 

दरअसल ये वीडियो साक्षी की एक दोस्त की शादी का है। वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस शादी की कई तस्वीर शेयर की हैं। मुंबई में हुई इस शादी में महेंद्र सिंह धोनी का स्टाइलिश लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शादी की कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में धोनी गोल्डन रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। शादी में साक्षी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं धोनी 

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने के साथ ही धोनी को वेतन के तौर पर 15 करोड़ रुपए मिले और उनकी कमाई 150 करोड़ रुपए से अधिक हो गयी। कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने से पहले तक उनकी कुल कमाई 137 करोड़ से ज्यादा थी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।