बॉलीवुड: एक किसान का बेटा जिसने साबित किया की साधारण एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता जा सकता है

बॉलीवुड - एक किसान का बेटा जिसने साबित किया की साधारण एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता जा सकता है
| Updated on: 25-Sep-2021 06:09 PM IST
अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है। 5 सितंबर 1976 को बिहार के गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी की कुंडली देखकर एक समय पर पंडित जी ने कहा था कि इस लड़के के भाग्य में विदेश जाने की रेखाएं नहीं है, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने अपनी मेहनत लगन और हिम्मत से इंडस्ट्री में अपना एक खास स्टारडम बनाया और अपनी तकदीर की रेखाएं ही बदल डाली।

जी हां.. किसान के बेटे के रूप में पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह अपने पिताजी के साथ खेतों में काम किया करते थे। आज हम आपको बताएंगे कि, पंकज त्रिपाठी ने खुद के बलबूते पर इस इंडस्ट्री में कैसे सफलता हासिल की?


कॉमेडी से लेकर नेगेटिव और पॉजिटिव हर तरह के किरदार को बखूबी निभाने वाले पंकज त्रिपाठी आज भी जमीन से जुड़े हुए स्टार माने जाते हैं। वैसे तो पंकज त्रिपाठी काफी लंबे समय से अभिनय की दुनिया में है लेकिन बीते कुछ सालों से उनकी किस्मत का सितारा अधिक चमक रहा है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी ने  बॉलीवुड में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई।

बिहार के गोपालगंज के बेलसन्द गांव में पले बढ़े पंकज त्रिपाठी फिल्मों में आने से पहले अपने ही गांव के रंगमंच पर अपनी अदाकारी दिखाते रहते थे। इस दौरान उन्होंने नाटकों में ज्यादातर महिला के किरदार निभाए। नाटकों को देखने के बाद ही पंकज त्रिपाठी के ऊपर कलाकार बनने का खुमार चढ़ा। शुरूआत में तो पंकज को काफी स्ट्रगल करना पड़ा मगर, उनके स्ट्रगल का परिणाम उन्हें बेहतरीन मिला और फिर साल 1996 में वह खुद एक कलाकार बन गए।

बता दें, पंकज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए की थी। सबसे पहले पंकज त्रिपाठी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘रन’ में एक छोटा सा किरदार निभाते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘गुलाल’ के दौरान अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ के लिए ऑडिशन दिया था।

इस दौरान पंकज त्रिपाठी के अभिनय को काफी सराहा गया जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक बड़ी फ़िल्में मिली। पंकज ने अपने फ़िल्मी करियर में ‘मसान’, ‘मांझी’, ‘फुकरे’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’, ‘न्यूटन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह ‘मिर्जापुर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा था कि, “मैं रात में एक होटल के किचन में काम करता और सुबह थिएटर जाता था। ऐसा करीब 2 साल तक चला। मैं नाइट शिफ्ट से वापस आता था और फिर 5 घंटे सो कर दोपहर 2:00 बजे से 7:00 बजे तक थिएटर करता था। इसके बाद फिर रात को होटल में 11:00 से सुबह 7:30 तक काम करता था।


बता दें, एक छोटे से कमरे में रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने साल 2019 में मुंबई के पॉश इलाके मढ़ आईलैंड में एक आलीशान घर खरीदा। इसकी कुछ तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। कभी छोटे से कमरे में जिंदगी गुजारने वाले पंकज त्रिपाठी आज के समय में गोविंदा, जैकी श्रॉफ, आमिर खान जैसे सुपरस्टार के पड़ोसी हैं।

पंकज का कहना है कि, उनके कोई बड़े सपने नहीं थे। वह अभिनय की दुनिया में बस छोटे-मोटे किरदार कर अपने कमरे का किराया चुकाना जाते थे। लेकिन अभिनेता की मेहनत इस कदर रंग लाई कि आज वह बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार है। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने कहा था कि, वह अपनी पत्नी मृदुला से बेहद प्यार करते हैं। पंकज का मानना है कि, ‘उनके इस सफर में उनकी जीवन संगिनी मृदुला ने अहम किरदार निभाया था। मृदुला ही वो महिला हैं जो अपने पति की सफलता की असली हीरो है।’


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।