बॉलीवुड: सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने इस साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने दिया सम्मान

बॉलीवुड - सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने इस साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने दिया सम्मान
| Updated on: 17-Dec-2020 02:13 PM IST
बॉलीवुड: साल 2020 जैसे- जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर आता जा रहा है वैसे- वैसे इस साल हुई गतिविधियों पर सभी की नजर है। सालभर की इयर एंडर लिस्ट भी सामने आती जा रही हैं। वहीं अब हाल ही में PETA इंडिया की तरफ से भी इस साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज की घोषणा की गई है।

दरअसल हाल ही में PETA इंडिया ने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन की घोषणा की है। PETA की तरफ से इस बार ये खिताब कोरोना काल के मसीहा कहलाने वाले अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को दिया गया है। सोनू और श्रद्धा दोनों की वेजीटेरियन हैं जिसके चलते दोनों को ये खिताब मिला है।

इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने PETA के एक कैंपेन में शामिल होकर भी काफी तारीफ पाई थी। सोनू सूद पेटा के प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन में शामिल हुए थे। सोनू सूद शाकाहारी हैं और लगातार लोगों को मांस छोड़कर वीगन बनने का संदेश देते रहते हैं।

वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की तो श्रद्धा पहले मांस का सेवन किया करती थीं। लेकिन उन्होंने एक बार एक किताब पढ़ी जिसका नाम 'कुक बुक' था, इस किताब को पढ़ने के बाद श्रद्धा का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने मांस का सेवन छोड़ दिया और पूरी तरह से शाकाहारी बन गईं। अब श्रद्धा कपूर कई मौकों पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं।

वहीं अपने नामों की घोषणा करने के बाद इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। गौरतलब है कि ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रणौत, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।