कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल: हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी, 15 लोग घायल

कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल - हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी, 15 लोग घायल
| Updated on: 17-Apr-2022 12:04 PM IST
कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश में भी पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद स्थिति हिंसक हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। 

कुरनूल एसपी ने बताया कि, यह घटना हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने के दौरान हुई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

कर्नाटक में भी हुआ था बवाल

शनिवार देर रात कर्नाटक के हुबली से भी पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थराबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कमिश्ननर लाभूराम ने बताया कि, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक भारी भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। 

कुछ वीडियो भी आए सामने

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें भीड़ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसके अलावा एक अस्पताल और हनुमान मंदिर पर भी पथराव की खबरें सामने आई हैं। 

40 लोग गिरफ्तार 

पुलिस आयुक्त लाभू राम ने बताया कि, थाने के बाहर जमा भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर भी पथराव किया। इस मामले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हिंसक गतिविधि में शामिल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।