विज्ञापन

बॉलीवुड: सनी लियोनी ने कराया टॉपलेस होकर बोल्ड फोटोशूट, इन एक्ट्रेसेस ने भी टॉपलेस होकर मचाया धमाल

बॉलीवुड: सनी लियोनी ने कराया टॉपलेस होकर बोल्ड फोटोशूट, इन एक्ट्रेसेस ने भी टॉपलेस होकर मचाया धमाल
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वहीं हाल ही में तीन एक्ट्रेसेस ने अपने नए फोटोशूट के साथ बड़ा धमाका किया है। जिनमें अपनी बोल्डनेस से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी शामिल हैं। इन तीनों एक्ट्रेसेस ने टॉपलेस होकर बेहद बोल्ड फोटोशूट (Topless Photo Shoot) करवाया है। ये फोटोशूट डब्बू रतलानी के 2020 कैलेंडर (Dabboo Ratnani 2020 Calendar) के लिए है। जैसा कि जाहिर है इस कैलेंडर में हर साल कोई न कोई एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस से फैंस को चौंका देती है, वैसा ही इस बार भी हुआ। 2020 के कैलेंडर में तो तीन-तीन एक्ट्रेस ने टॉपलेस होकर धमाका किया।

हम जिन एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं, उनमें सनी लियोनी के साथ शामिल हैं भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी। जहां एक तरफ सनी को कॉस्ट्यूम के तौर पर सिर्फ एक किताब मिली तो वहीं भूमि ने बाथटब में टॉपलेस होकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा कियारा ने एक पत्ते को ही कॉस्ट्यूम बना डाला। हालांकि इन तीनों की बोल्डनेस को तारीफें भी खूब मिल रही हैं। मालूम होता है कि ये पहली बार है जब कियारा और भूमि टॉपलेस होकर फोटोशूट करवाती नजर आई हैं। शायद यही वजह है कि इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त धमाका किया है।

वहीं इसके अलावा अनन्या पांडे, विद्या बालन, कृति सेनन, जैक्लीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस भी डब्बू रतलानी के 2020 कैलेंडर में नजर आने वाली हैं। ये कैलेंडर और इस साल का फोटोशूट इसलिए भी खास है क्योंकि डब्बू रतलानी ने इंडस्ट्री में सिल्वर जूबली पूरी कर ली है यानी इस बार डब्बू को 25 साल पूरे हो चुके हैं। फोटोशूट में नजर आए सभी स्टार्स ने डब्बू रतलानी को बधाई भी दी है।

बात करें कैलेंडर की तो एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस के साथ-साथ कैलेंडर में मेल एक्टर्स के फोटोशूट की भी खूब चर्चा है। इस कैलेंडर के लिए जॉन अब्राहम ने भी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज दिखाया है।

डब्बू रतलानी के लिए जॉन शर्टलेस नजर आए हैं, उन्होंने अपने 'दोस्ताना' वाले अंदाज में पोज दिए हैं। इसके अवाला विकी कौशल, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और ऋतिक रोशन भी अलग अवतार में दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन