विज्ञापन

India lockdown: सुपरहीरो सीरीज शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने किया अनाउंस जल्द आएगा शो

India lockdown: सुपरहीरो सीरीज शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने किया अनाउंस जल्द आएगा शो
विज्ञापन

टीवी डेस्क | नब्बे के दशक की सबसे मशहूर सुपरहीरो सीरीज शक्तिमान की भी जल्द वापसी होने वाली है। यह खबर खुद मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर कन्फर्म की। रामायण महाभारत के अलावा नाइंटीज के कई शो लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। इसी बीच लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शक्तिमान को भी री-रन करने की मांग की थी। उनकी इस मांग के बाद मुकेश खन्ना का यह वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया है। 

वीडियो में मुकेश खन्ना कह रहे हैं कि- कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन में रामायण-महाभारत के दोबारा प्रसारण के जरिए लोगों को खुशखबरी मिली है। इस खुशखबरी में शक्तिमान भी एड होने वाला है, कब कौन सा टाइम बताऊंगा आपको, इंतजार कीजिए।

9 साल चला था शो : शक्तिमान सीरीज की शुरुआत 1997 में हुई थी। जिसमें मुकेश खन्ना लीड रोल में थे। वहीं इसका लास्ट एपिसोड 25 मार्च 2005 को टेलीकास्ट हुआ था। शक्तिमान के करीब 400 एपिसोड आए थे, जिनमें शो के आखिर में शक्तिमान के द्वारा सिखाई जाने वाली 'छोटी-छोटी मगर मोटी बातें' बेहद मशहूर हुई थीं। 

विज्ञापन